जिलाधिकारी कुमार गौरव द्वारा प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय, कुढ़नी का औचक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ आधिकारिक दायित्वों का निर्वहन करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय में आए आम जनता से भी मिलकर उनका फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के आदेशों के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता के साथ जनता के कार्यों को गुणवतापूर्ण ढ़ंग से निष्पादित किया जाता है। जिला-स्तरीय अधिकारियों को क्षेत्रीय कार्यालयों का नियमित तौर पर निरीक्षण करने का निदेश दिया गया है ताकि कार्यालय प्रबंधन को सुदृढ़ रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को परिणाम-आधारित तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया।