जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कुढ़नी का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने को अंतिम रूप से सात दिन का दिया समय
======================
अस्पताल के प्रबंधन एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में लापरवाही तथा उदासीनता बरतने एवं सीएचसी में कुव्यवस्था के कारण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक से स्पष्टीकरण
======================
चिकित्सा, दवा वितरण, इमरजेंसी और ओटी का जिलाधिकारी ने लिया जायजा; मरीजों एवं परिजनों से लिया फीडबैक; अधिकारियों को कमियां शीघ्र दूर करने का निर्देश
======================
सरकार के उद्देश्यों एवं आदेशों के अनुरूप मरीजों के लिए गुणवतापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध; कुढ़नी सीएचसी में 10 दिनों में शुरू होगी सिजेरियन प्रसव की सुविधा, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भी जल्द होगी चालूः जिलाधिकारी
======================
मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी कुमार गौरव द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कुढ़नी का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने अस्पताल में विभिन्न वार्ड एवं कक्षों का निरीक्षण किया तथा मरीजों एवं उनके परिजनों से सेवाओं की उपलब्धता के बारे में फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने अस्पताल के खराब प्रबंधन एवं कुव्यवस्था पर सख्त नाराजगी व्यक्त की तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक से स्पष्टीकरण करते हुए स्थिति में तुरंत सुधार लाने का निदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को अंतिम रूप से एक सप्ताह का समय दिया गया है। इस अवधि में वे अस्पताल की व्यवस्था में अपेक्षित सुधार ले आएं। एक सप्ताह के बाद वे पुनः यहां आकर निरीक्षण करेंगे। यदि कोई कमी पाई जाएगी तो लापरवाह अधिकारियों के विरूद्ध जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए सख्त अनुशासनात्मक एवं विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को अस्पताल में सुधारात्मक कार्यों का अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया।
आज के निरीक्षण में जिलाधिकारी द्वारा रोगियों का पंजीकरण, चिकित्सकों का डयूटी रोस्टर एवं उनकी कर्तव्य पर उपस्थिति, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं वितरण, टीकाकरण, ओपीडी एवं आईपीडी का संचालन, इमरजेन्सी सेवाओं की उपलब्धता, संस्थागत प्रसव में प्रगति, प्रसूताओं एवं नवजात शिशुओं का उपचार तथा देखभाल, एक्स-रे कक्ष, यक्ष्मा का उपचार, एईएस, आॅपरेशन थिएटर का संचालन, भव्या डिजिटल काउन्टर, गैर संचारी रोग (एनसीडी) क्लिनिक, ट्राईएज रूम, परिवार नियोजन कार्यक्रम सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का एक-एक कर विस्तृत निरीक्षण किया गया।