SKMCH में DACO डॉ. सी.के. दास का औचक निरीक्षण, ART सेंटर और CD4 लैब की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मुजफ्फरपुर के SKMCH स्थित ART केंद्र एवं CD4 लैब का DACO डॉ. सी.के. दास ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र के सभी कर्मियों से उनके कार्यों की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा की और माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष से CD4 लैब की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ART केंद्र के नोडल ऑफिसर डॉ. अमित कुमार एवं DIS मुजफ्फरपुर जय प्रकाश सिंह मौजूद रहे।
#Muzaffarpur #SKMCH #ARTCenter #CD4Lab #DACO #HealthNews #TirhutNow
Musahri, Muzaffarpur | Sep 22, 2026