मुजफ्फरपुर के कुढ़नी CHC पर DM का बड़ा एक्शन! औचक निरीक्षण में खुली कुव्यवस्था, प्रभारी और हेल्थ मैनेजर से जवाब-तलब; 7 दिन का अल्टीमेटम
मुजफ्फरपुर के कुढ़नी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार को जिलाधिकारी कुमार गौरव ने अचानक पहुंचकर करीब एक घंटे तक अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था, साफ-सफाई, दवा वितरण, ओपीडी-आईपीडी, इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव समेत विभिन्न सेवाओं की बारीकी से जांच की गई। डीएम ने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे फीडबैक भी लिया।
अस्पताल की कुव्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा है। दोनों अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के लिए अंतिम रूप से 7 दिन का समय दिया गया है। डीएम ने चेतावनी दी कि दोबारा निरीक्षण में कमी मिलने पर जिम्मेदारी तय कर सख्त अनुशासनात्मक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, कुढ़नी CHC में 7 से 10 दिनों के भीतर सिजेरियन प्रसव और ऑपरेशन की सुविधा शुरू होने की जानकारी दी गई है। अस्पताल में पदस्थापित एनेस्थेटिस्ट के लौटने और जरूरी व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद यह सुविधा शुरू की जाएगी। इसके अलावा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भी जल्द क्रियाशील होगी।
Tirhut Now — मुजफ्फरपुर और बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर से जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें।
#Muzaffarpur #Kudhni #DMKumarGaurav #HealthNews #TirhutNow