धोरैया: स्वास्थ्य उपकेंद्र जाखा बेली में मुखिया द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को फर्नीचर व उपकरण मुहैया कराया गया
Dhuraiya, Banka | May 29, 2025 स्वास्थ्य उपकेंद्र जाखा बेली में गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए कुर्सी सहित अन्य उपकरण का वितरण मुखिया ब्रह्मदेव सिंह के द्वारा किया गया।ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के अनटाइड फंड के तहत यह उपकरण आंगनवाड़ी केंद्रों को उपलब्ध कराया गया। इसके तहत कुर्सी, टेबल, टूल ,बॉक्स आदि वितरित किए गये।