धोरैया: बेलडीहा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति
Dhuraiya, Banka | May 28, 2025 बेलडीहा गांव में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत धोरैया दक्षिणी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र तथा राज्य सरकार की जनोपयोगी योजनाओं की समुचित जानकारी आम लोगों को देने की अपील की गई.