धोरैया: अल्पसंख्यक भवन धोरैया में दिव्यांग जनों के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, प्रखंड स्तरीय टीम गठित
Dhuraiya, Banka | May 28, 2025 अल्पसंख्यक भवन धोरैया में बुधवार की दोपहर करीब एक बजे दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सशक्तिकरण को लेकर एक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में एशोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटीज़ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरदेव प्रसाद, जिलाध्यक्ष गोपाल नंदन सिंह उपस्थित रहे. सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही लाभकारी योजना की जानकारी दी गई.