धोरैया: मध्य विद्यालय धोरैया में प्रखंड प्रमुख और बीडीओ ने स्कूली बच्चों को शैक्षणिक किट वितरित किए
Dhuraiya, Banka | May 29, 2025 मध्य विद्यालय धोरैया में गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे स्कूली बच्चों के बीच शैक्षणिक किट का वितरण प्रखंड प्रमुख रंजू देवी तथा बीडीओ रश्मि भारती ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर मौजूद विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसुन ने बताया कि स्कूली बच्चों के बीच शैक्षणिक किट के तहत नए बैग, बोतल, ड्राइंग बुक ,पेंसिल बॉक्स, कलर पेन, कॉपी आदि का वितरण किया गया.