धोरैया: कृषि भवन धोरैया में शारदीय खरीफ महाभियान का आयोजन, किसानों को बताए गए उन्नत खेती के तरीके
Dhuraiya, Banka | May 28, 2025 कृषि भवन धोरैया में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे शारदीय खरीफ महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रंजू देवी, बीडीओ रश्मि भारती, जिला के नोडल पदाधिकारी विपुल विप्लव, आत्मा अध्यक्ष एवं कृषि वैज्ञानिक के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. प्रखंड प्रमुख ने योजनाओं को सही समय पर वितरण कराने की बात कही.