जयपुर में CJP टीम पर हमले का आरोप, BJP कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
राजस्थान के जयपुर जिले के रामपुरा कंवरपुरा में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की टीम ने कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। टीम का दावा है कि मौके पर मौजूद BJP-RSS से जुड़े लोगों ने डंडों और पत्थरों से हमला किया, वाहनों में तोड़फोड़ की और महिलाओं के फोन तोड़े।
CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि पुलिस को पहले से स्थिति की जानकारी थी, इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यह सब मदन दिलावर के कहने पर हुआ और 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी व संबंधित आदेश वापस लेने की मांग की।
टीम सदस्य संजू ने बताया कि वे स्कूल की स्थिति देखने और उसकी मरम्मत में मदद के लिए पहुंचे थे। उनके मुताबिक, स्कूल पिछले एक साल से भैंसों के तबेले में चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीम के सदस्यों को धक्का देकर डंडों और पत्थरों से पीटा गया, जिसमें उनके हाथ में चोट आई। संजू ने कहा कि टीम बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्कूल देखने पहुंची थी।
Orai, Jalaun | Aug 21, 2026