मुंगावली: खुजराई में जनविश्वास शिविर: 315 आवेदन मिले, 178 का मौके पर निराकरण
मुंगावली की ग्राम पंचायत खुजराई में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित हुआ।प्रशासन ने शुक्रवार को शाम सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि विधायक बृजेंद्र सिंह यादव और कलेक्टर साकेत मालवीय ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने अधिकारियों से अधिक से अधिक आवेदनों के निराकरण करने पर जोर दिया,शिविर में 315 आवेदन मिले|