चौमूं: चोंमू जयपुर रोड़ पर बाइक और बकरियों की जोरदार भिड़ंत, हादसे में तीन बकरियों की हुई मौत, बाइक सवार एक युवक घायल
Chomu, Jaipur | Oct 16, 2026 चौमूं जयपुर रोड पर बड़ पीपली स्थित लॉन्ग ड्राइवर होटल के सामने सड़क पार कर रहे गड़ेरिये और उसकी बकरियों को बाइक सवार एक युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन बकरियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार बकरियां घायल हो गईं। वहीं, बाइक सवार को भी मामूली चोटें आईं और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।