नावकोठी: नावकोठी पुलिस ने समसा से मारपीट मामले में नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा कोर्ट
नावकोठी पुलिस ने मारपीट के नामजद आरोपी को समसा से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की समसा के अमरनाथ राय की पुत्री संगम कुमारी ने मारपीट का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया था। इस सिलसिले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंदन कुमार को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेज दिया है। गिरफ्तारी में सब इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी शामिल थी।