नावकोठी: विष्णुपुर में बिजली विभाग के लचर व्यवस्था और लापरवाही के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, किया विरोध प्रदर्शन
विष्णुपुर में 11हजार वोल्ट के बिजली के तार के गिरने से बगरस पहसारा पथ के विष्णुपुर में अफरा तफरी मच गई। लोग अपने-अपने घरों और दुकानों से निकलकर इधर-उधर भागने लगे। लाइनमैन और मानव बल के प्रयास से बिजली को कटाया गया नहीं तो बड़ी अनहोनी की घटना घट सकती थी। इससे आक्रोशित लोगों ने बगरस पहसारा पथ को जमकर घंटे यातायात को बाधित किया,बिजली विभाग के खिलाफ नारा लगाया