नावकोठी: समसा के नवयुवक सेवा दल के द्वारा कांवड़ियों के सेवा के लिए हरसाइन चौक पर लगाये शिविर,शिव भक्ति में समर्पित रहे सदस्य
नावकोठी प्रखंड के समसा पंचायत में नवगठित नवयुवक सेवा दल के सदस्यों के द्वारा रविवार के संध्या पहसारा पूर्वी पंचायत के हरसाइन चौक पर कांवरियों के सेवा के लिए शिविर का आयोजन किया। यह शिविर पूरी रात कांवरियों के सेवा के लिए तत्पर रहेगी। इस शिविर में गर्म पानी चाय फल एवं मनोरंजन आदि के साधन सहित प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी की गई है।