नावकोठी: बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने सिसौनी में पुस्तकालय भवन का किया लोकार्पण, गणमान्य लोग रहे मौजूद
बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने सिसौनी में 14,99,500 की लागत से विधायक निधि से निर्मित पुस्तकालय भवन का सोमवार को लोकार्पण किया है। उन्होंने बताया की पुस्तकालय समाज का दर्पण होता है यह जितना समृद्ध होगा समाज उतना ही मजबूत होगा। पुस्तकालय में पुस्तक आदि उपलब्ध कराने नियमित खोलने की लिए सभी उपस्थित लोगों से अपील की। इस अवसर पर मुखिया इंद्रदेव राय आदि मौजूद थे।