नावकोठी: पीरनगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी को लेकर मेला समिति की बैठक,मेला की सफलता के लिए बनाए गए वृहद योजना
पीरनगर गम्हरिया में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में मेला के सफलता के लिए वृहद कार्य योजना तैयार किया गया। मेला समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि उपद्रवी और शरारती तत्व पर नजर रखने एवं चोरी छुपी संचालित जुआ के अड्डे को प्रतिबंधित करने सहित मनोरंजन के विभिन्न तैयारी पर चर्चा हुई।