नावकोठी: नावकोठी में 5 जुलाई को 11 बजे से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद,33केवी के मंझौल नावकोठी के बीच होगा मेंटनेंस कार्य
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र में 5 जुलाई को दिन के 11 से 2 बजे तक बिजली सेवा नहीं मिलेगी। इसके तहत पावर हाउस नावकोठी के कार्यपालक सहायक प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए तमाम उपभोक्ताओं को बताया है कि मंझौल से नावकोठी के दरमियान 33 केवी के लाइन के मेंटेनेंस कार्य के कारण मेगा ब्लॉक लगाया जाएगा। इसलिए तमाम उपभोक्ता इससे पहले अपने आवश्यक कार्य की पूर्ति कर लें।