लखीसराय: लखीसराय में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस बल की जांच, सतर्कता के दिए गए निर्देश
पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर शुक्रवार एवं शनिवार के बीच रात जिले में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया गया. शनिवार अपराह्न 12 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर इसकी जानकारी साझा की गई. जिसके मुताबिक वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा रात्रि गश्ती, ऑडी एवं डायल 112 में तैनात पुलिस बल की जांच की गई.