लालगंज: हाथियों के जोड़े ने भैसोंड़ बलाय पहाड़ गांव में धान की फसल रौंदा, मड़हा व मचान उजाड़ा, म0 प्र0 के जंगलों में किया प्रवेश
ड्रमंडगंज वनरेंज के भैसोंड़ बलाय पहाड़ जंगल में पिछले दो दिनों से डेरा जमाये जंगली हाथियों का जोड़ा बुधवार की देर रात भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव के बोजवा सिवान में पहुंच गया। हाथियों के जोड़ा ने दो किसानो की करीब 3बीघा धान की फसल को नष्ट कर दिया। धान की रखवाली करने गए किसानों ने गुरुवार दोपहर बाद करीब 2:00बजे बताया कि देर रात हाथियों को देखकर जानबचाकर भाग निकले।