चंबा में आईपीएच विभाग की कुंभकर्णी नींद! शिकायतों के बावजूद नहीं खुल रही आंखें।
चंबा शहर के पक्का टाला में विभागीय लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो जल संरक्षण के दावों की पोल खोल रहा है।
यहां पिछले तीन-चार दिनों से पानी की पाइप फटी हुई है और लगातार हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि स्थानीय निवासी मोहम्मद अफजल खान कई बार विभाग को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन न तो कोई संतोषजनक जवाब मिला और न ही पाइप ठीक करने के लिए कोई कर्मचारी मौके पर पहुंचा।
एक तरफ जल शक्ति विभाग लोगों को पानी की हर बूंद बचाने की नसीहत देता है, तो दूसरी तरफ विभाग की कथित लापरवाही से कई दिनों से पानी सड़कों पर बह रहा है।
मामला सिर्फ पानी की बर्बादी तक सीमित नहीं है। सड़क पर फैले पानी के कारण कई मोटरसाइकिल सवार फिसलकर गिर चुके हैं और कई हादसों का शिकार होते-होते बचे हैं।
अब सवाल यह है कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? आखिर शिकायतों के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
जनता का सवाल साफ है—विभाग कब जागेगा और पक्का टाला में फटी पाइप की मरम्मत कब होगी?
#Chamba #PakkaTalla #JalShaktiDepartment #IPHDepartment #WaterWastage #WaterCrisis #DepartmentalNegligence #PublicIssue #ChambaNews #HimachalNews #जनसमस्याएं #पेयजलसमस्या #विभागीयलापरवाही #जलसंरक्षण #TRIBALLIVENEWS
Chamba, Chamba | Nov 7, 2026