टीकमगढ़: महिला सशक्तिकरण सप्ताह पर कृषि महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, जिला न्यायाधीश रहीं मौजूद
टीकमगढ़ शासकीय कृषि महाविद्यालय में ग्रामीण स्वाबलंबन समिति के सहयोग व समन्वय से महिला सशक्तिकरण सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश प्रवीणा व्यास मौजूद रही। इस दौरान उन्होंने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।