टीकमगढ़: टीकमगढ़-बानपुर रोड पर पुल के समीप सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत, दो युवक हुए घायल
टीकमगढ़ बानपुर रोड स्थित पुल के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक का नाम हर्ष रावत निवासी टीकमगढ़ बताया गया है। परिजन ने बताया कि हर्ष अपने दो दोस्तों के साथ दो पहिया वाहन से टीकमगढ़ आ रहा था रास्ते में टीकमगढ़ बानपुर रोड स्थित पुल के पास एक तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए।