सोमवार को कलेक्टर विवेक श्रोतिय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने पीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की अधिकारिवार समीक्षा की तथा 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की निराकरण शीघ्र करने की निर्देश दिए।