टीकमगढ़: टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट में शांति समिति की बैठक, होली पर अवैध उत्पादन पर होगी कार्रवाई
जिले में आने वाले त्यौहारों को देखते हुए टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शाम करीब 4:00 बजे सभी समुदाय के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा होली के दौरान अवैध शराब की बिक्री का रहा। प्रतिनिधियों ने बताया कि होली पर शराब की दुकान बंद रहने के बावजूद अवैध शराब की बिक्री होती है।