अटेर: शास्त्री नगर में जलभराव से परेशान रहवासियों ने पानी में धान रोपकर अनोखा विरोध किया और नगर पालिका मुर्दाबाद के नारे लगाए
Ater, Bhind | Sep 10, 2026 भिंड। शहर के शास्त्री नगर वार्ड क्रमांक 9 के ए ब्लॉक में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को लेकर गुरुवार को स्थानीय रहवासियों और युवाओं ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव राघवेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में रहवासियों ने जलभराव वाली सड़क पर उतरकर नगर पालिका प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए।