जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का दूसरा दिन आज**
**स्थान: खेल भवन, भागलपुर**
**दिनांक: 28 सितंबर 2026**
भागलपुर: खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त सहयोग से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन दिनांक 27 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक भागलपुर के सैंडिस मैदान एवं इंडोर स्टेडियम, खेल भवन में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा, कौशल एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। खिलाड़ियों के बीच जीत हासिल करने को लेकर उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला।
**प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेलों के परिणाम कुछ इस प्रकार हैं**
**वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एम.जे. पब्लिक स्कूल एवं कार्मेल स्कूल ने हासिल की जीत।**
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए।
अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में एम.जे. पब्लिक स्कूल, भवनाथपुर ने हाई स्कूल, गौरीपुर लत्तीपुर को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मुकाबले में एम.जे. पब्लिक स्कूल ने 25-20 एवं 25-23 से जीत दर्ज की।
वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में कार्मेल स्कूल ने एम.जे. पब्लिक स्कूल, भवनाथपुर को 2-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। कार्मेल स्कूल ने दोनों सेटों में 25-21 एवं 25-20 से जीत हासिल की।
**कबड्डी में बालिका टीमों का शानदार प्रदर्शन**
कबड्डी के अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल ने उर्दू मध्य विद्यालय, माछीपुर को पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
वहीं, अंडर-17 बालिका वर्ग में उच्च माध्यमिक विद्यालय, अकबरपुर की टीम ने मध्य विद्यालय, हारियो महेशपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया।
इसके अतिरिक्त, अंडर-19 बालिका वर्ग में उच्च विद्यालय, अकबरपुर की टीम ने बारी आदर्श उच्च विद्यालय, सन्हौला को पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
**फुटबॉल प्रतियोगिता: अंडर-17 बालक वर्ग में मुस्लिम हाई स्कूल फाइनल में**
फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में मुस्लिम हाई स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लैलख की टीम को पराजित कर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।
वहीं, इसी वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कल उच्च विद्यालय, पैन (सुल्तानगंज) एवं उच्च विद्यालय, सबौर के बीच खेला जाएगा।
एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न स्पर्धाओं में हासिल किए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान l
डिस्कस थ्रो के अंडर-14 बालक वर्ग में आर्यन कुमार ने प्रथम, आदर्श कुमार ने द्वितीय तथा राकेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में स्नेहा प्रिया प्रथम, श्रेया रानी द्वितीय एवं राजनीति सिंह भारती तृतीय स्थान पर रहीं।
शॉट पुट प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में आर्यन कुमार ने प्रथम, आदर्श कुमार ने द्वितीय एवं राकेश कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में अंजली कुमारी ने प्रथम, रचना कुमारी ने द्वितीय तथा निका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में आर्यन कुमार प्रथम, अर्नव डिडवानिया द्वितीय एवं आश्मित शुक्ल तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में रुद्रा प्रिया चतुर्वेदी ने प्रथम, राखी कुमारी ने द्वितीय एवं तनिषा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद के अंडर-19 बालक वर्ग में फरहान खान ने प्रथम, विकास कुमार ने द्वितीय एवं अक्षय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आरिवा कमर प्रथम, ऋषिका कुमारी द्वितीय एवं सदफ फातिमा तृतीय स्थान पर रहीं।
भाला फेंक के अंडर-17 बालक वर्ग में शाश्वत कुमार ने प्रथम, नितिन राज ने द्वितीय एवं मनीष कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में प्रियाशी कुमार प्रथम, कोमल कुमारी द्वितीय एवं राखी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
ऊँची कूद प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में बुद्धन कुमार ने प्रथम, सूरज कुमार ने द्वितीय एवं सोनम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सोनी कुमारी प्रथम, शालिनी भारती द्वितीय एवं आराध्या कश्यप तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग में यह राज ने प्रथम, आयुष कुमार ने द्वितीय एवं रोहित राय ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में आराध्या भारद्वाज ने प्रथम, दुर्गा कुमारी ने द्वितीय तथा साची कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
600 मीटर दौड़ के अंडर-14 बालक वर्ग में पीयूष कुमार ने प्रथम, सूरज कुमार यादव ने द्वितीय एवं आयुष राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पल्लवी कुमारी प्रथम, सोनाली कुमारी द्वितीय एवं अदिति कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
800 मीटर दौड़ के अंडर-17 बालक वर्ग में कौशल कुमार ने प्रथम, महाराज कुमार ने द्वितीय एवं अमृत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में साक्षी कुमारी ने प्रथम, खुशी कुमारी ने द्वितीय एवं मनीषा कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
100 मीटर दौड़ के अंडर-19 बालक वर्ग में चेतन आनंद ने प्रथम, नीरज कुमार ने द्वितीय एवं अनमोल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आरिवा कमर प्रथम, ऋषिका कुमारी द्वितीय एवं सदफ फातिमा तृतीय स्थान पर रहीं।
400 मीटर दौड़ के अंडर-19 बालक वर्ग में प्रभास कुमार ने प्रथम, अमरजीत कुमार ने द्वितीय एवं ऋषभ कृतार्थ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में प्रीति कुमारी ने प्रथम, पूजा कुमारी ने द्वितीय एवं बी.बी. जैस्मिन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
200 मीटर दौड़ के अंडर-19 बालक वर्ग में निर्मल कुमार ने प्रथम, अखिलेश कुमार ने द्वितीय एवं सूरज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में ऋषिका कुमारी प्रथम, सदफ फातिमा द्वितीय एवं पूजा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
1500 मीटर दौड़ के अंडर-17 बालक वर्ग में कौशल कुमार ने प्रथम, महाराज कुमार ने द्वितीय एवं मयंक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में साक्षी कुमारी ने प्रथम, मनीषा कुमारी ने द्वितीय एवं नंदिनी कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं, 3000 मीटर दौड़ के अंडर-17 बालक वर्ग में दिलखुश कुमार ने प्रथम, महाराज कुमार ने द्वितीय एवं छोटू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नीतू कुमारी प्रथम, खुशी कुमारी द्वितीय एवं नंदिनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-17 बालक वर्ग में आर्यन राज भारद्वाज ने प्रथम एवं देव कुमार सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नंदिनी भारती ने प्रथम, मोनिका भारती ने द्वितीय एवं सुप्रिया कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में रंजन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में नीतू कुमारी (पारो मंडल) ने प्रथम तथा नीतू कुमारी (अशोक कुमार भगत) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
आर्टिस्टिक पेयर इवेंट के अंडर-14 बालक वर्ग में प्रियांशु कुमार एवं अंश कुमार की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में वन्या सिन्हा एवं यशस्वी कश्यप की जोड़ी प्रथम तथा रिकी रानी एवं राधिका कुमारी की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-17 बालक वर्ग में सूरज कुमार एवं अंश राज की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में मोनिका भारती एवं शिवानी कुमारी की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट के अंडर-14 बालिका वर्ग में आयुषी राज ने प्रथम, वन्या सिन्हा ने द्वितीय एवं लक्ष्मी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में शिवम सिंह ने प्रथम तथा सूरज कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
वहीं, खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में IRHMTB बरारी हाई स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जगलाल विद्यालय की टीम को पराजित कर जीत हासिल की।
शतरंज के खेल में अंडर 14 बालिका वर्ग में अभिलाषा कुमारी ने प्रथम स्थान श्रद्धा भारती ने द्वितीय स्थान अयोध्या रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया चौथे स्थान पर श्रेयश्री रही अंडर 17 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पिपरा श्री द्वितीय स्थान इरासत तृतीय स्थान वैष्णवी चौथे स्थान पर प्रशंसा रही अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान संभावित सिंह द्वितीय स्थान सिद्धि पांडे तृतीय स्थान रेखा रानी रही चौथे स्थान पर साक्षी कुमारी रही
बाक़ी खेलों के नतीजे कल साझा किए जाएँगे। फिलहाल प्रतिस्पर्धाएँ जारी हैं, खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सहभागिता, अनुशासन एवं खेल भावना ने आयोजन को सफल एवं आकर्षक बनाया।
जिला जनसंपर्क कार्यालय
भागलपुर
#CMSamrat
#samratchoudhary
48 views | Bhagalpur, Bihar | Sep 29, 2026