दिनांक 30.09.2026 को जिला सभागार, समीक्षा भवन, भागलपुर में राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS 2.0) के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित आयोजित समीक्षात्मक बैठक की कार्यवाही।
*प्रमुख उपस्थिति*
बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी, भागलपुर द्वारा की गई। बैठक में निम्न पदाधिकारीगण एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे—
- उप विकास आयुक्त, भागलपुर
- महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, भागलपुर
- जिला नियोजन पदाधिकारी, भागलपुर
- उप प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भागलपुर-सह-सहायक अप्रेंटिसशिप एडवाइजर
- जिला अंतर्गत अन्य संबंधित पदाधिकारीगण
- जिले में अवस्थित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के उद्योगपति एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधिगण
*बैठक की कार्यवाही एवं प्रमुख बिंदु*
बैठक का शुभारंभ जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों से उपस्थित उद्योगपतियों एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधियों के स्वागत के साथ किया गया।
महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, भागलपुर द्वारा जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों से संबंधित वर्तमान समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत कराया गया। साथ ही, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न औद्योगिक नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उद्योग प्रतिनिधियों से सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किया गया।
उप प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भागलपुर-सह-सहायक अप्रेंटिसशिप एडवाइजर द्वारा NAPS 2.0 के प्रावधानों, इसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया तथा प्रतिष्ठानों एवं शिक्षुओं को प्राप्त होने वाले वित्तीय एवं अन्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने सभी पात्र औद्योगिक प्रतिष्ठानों से NAPS Portal पर Establishment Registration, Apprenticeship Opportunities/Vacancies का अधिसूचन एवं Contract Generation की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए अधिकाधिक शिक्षुओं को नियोजित करने का अनुरोध किया।
जिलाधिकारी, भागलपुर द्वारा NAPS 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अनुरोध किया गया कि Apprenticeship Act, 1961 एवं NAPS 2.0 के प्रावधानों के अनुरूप अपनी कुल जनशक्ति/प्रशिक्षण क्षमता के अनुसार निर्धारित 2.5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत की सीमा में अधिकाधिक शिक्षुओं को नियोजित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को उद्योगों में On-the-Job Training (OJT) का अवसर उपलब्ध कराने से उनके व्यावहारिक ज्ञान, कौशल एवं कार्य-अनुभव में वृद्धि होगी तथा स्थानीय उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल एवं प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार किया जा सकेगा।
जिलाधिकारी महोदया द्वारा सभी प्रतिष्ठानों को NAPS Portal पर शीघ्र अपनी क्षमता के अनुरूप Apprenticeship Opportunities/Vacancies अधिसूचित कर चयन एवं नियोजन की प्रक्रिया पूर्ण करने का अनुरोध किया गया, ताकि जिले में अधिकाधिक युवाओं को अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। साथ ही, उन्होंने उद्योग प्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि इससे युवाओं के कौशल एवं रोजगार क्षमता में वृद्धि के साथ-साथ उद्योगों को भविष्य के लिए प्रशिक्षित एवं दक्ष कार्यबल उपलब्ध हो सकेगा।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, उद्योगपतियों एवं उनके प्रतिनिधियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा NAPS 2.0 के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित पक्षों के समन्वित प्रयास एवं सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
भागलपुर
#CMSamrat
#samratchoudhary
2 views | Bhagalpur, Bihar | Oct 1, 2026