*पीरपैंती में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत स्वच्छता मैराथन का आयोजन; बीडीओ एवं प्रखंड प्रमुख ने दिखाई हरी झंडी*
पीरपैंती (भागलपुर), 30 सितंबर 2026।
राष्ट्रव्यापी अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के अंतर्गत आज पीरपैंती प्रखंड में स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन का शुभारंभ प्रखंड कार्यालय परिसर से हुआ, जो रेफरल अस्पताल मोड़ तक आयोजित की गई। कार्यक्रम को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) श्री अभिमन्यु कुमार एवं प्रखंड प्रमुख श्रीमती रेशमी कुमारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मैराथन का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने तथा स्वच्छता अभियान में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर बीडीओ श्री अभिमन्यु कुमार एवं प्रखंड प्रमुख श्रीमती रेशमी कुमारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त रखने की अपील की।
मैराथन में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, 20 सूत्री समिति के सदस्य, डीसी-आईटीसी, वॉश इंस्टीट्यूट, डीसी-सीबी एवं आईईसी की टीमें, विभिन्न पंचायतों के मुखिया प्रतिनिधि, स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्वच्छता कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से आमजन को स्वच्छता एवं स्वच्छ आदतों को अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में आईटीसी मिशन सुनहरा कल का विशेष सहयोग एवं सहभागिता रहा। स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से प्रभावी बनाने में किए जा रहे प्रयासों की अधिकारियों द्वारा सराहना की गई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं कर्मियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का स्वच्छता संकल्प लिया। साथ ही, स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया।
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
भागलपुर
4 views | Bhagalpur, Bihar | Oct 1, 2026