Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
DPROBhagalpur
मोक्षदा बालिका इंटर स्तरीय विद्यालय, भागलपुर
Bhagalpur, Bihar
| Oct 1, 2026
MORE NEWS
स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण)/लोहिया स्वच्छ बिहार, अभियान एक दिन, एक घंटा, एक साथ
Bhagalpur, Bihar | Oct 1, 2026
दिनांक 30.09.2026 को जिला सभागार, समीक्षा भवन, भागलपुर में राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS 2.0) के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित आयोजित समीक्षात्मक बैठक की कार्यवाही। *प्रमुख उपस्थिति* बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी, भागलपुर द्वारा की गई। बैठक में निम्न पदाधिकारीगण एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे— - उप विकास आयुक्त, भागलपुर - महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, भागलपुर - जिला नियोजन पदाधिकारी, भागलपुर - उप प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भागलपुर-सह-सहायक अप्रेंटिसशिप एडवाइजर - जिला अंतर्गत अन्य संबंधित पदाधिकारीगण - जिले में अवस्थित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के उद्योगपति एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधिगण *बैठक की कार्यवाही एवं प्रमुख बिंदु* बैठक का शुभारंभ जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों से उपस्थित उद्योगपतियों एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधियों के स्वागत के साथ किया गया। महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, भागलपुर द्वारा जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों से संबंधित वर्तमान समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत कराया गया। साथ ही, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न औद्योगिक नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उद्योग प्रतिनिधियों से सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किया गया। उप प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भागलपुर-सह-सहायक अप्रेंटिसशिप एडवाइजर द्वारा NAPS 2.0 के प्रावधानों, इसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया तथा प्रतिष्ठानों एवं शिक्षुओं को प्राप्त होने वाले वित्तीय एवं अन्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने सभी पात्र औद्योगिक प्रतिष्ठानों से NAPS Portal पर Establishment Registration, Apprenticeship Opportunities/Vacancies का अधिसूचन एवं Contract Generation की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए अधिकाधिक शिक्षुओं को नियोजित करने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी, भागलपुर द्वारा NAPS 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अनुरोध किया गया कि Apprenticeship Act, 1961 एवं NAPS 2.0 के प्रावधानों के अनुरूप अपनी कुल जनशक्ति/प्रशिक्षण क्षमता के अनुसार निर्धारित 2.5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत की सीमा में अधिकाधिक शिक्षुओं को नियोजित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को उद्योगों में On-the-Job Training (OJT) का अवसर उपलब्ध कराने से उनके व्यावहारिक ज्ञान, कौशल एवं कार्य-अनुभव में वृद्धि होगी तथा स्थानीय उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल एवं प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार किया जा सकेगा। जिलाधिकारी महोदया द्वारा सभी प्रतिष्ठानों को NAPS Portal पर शीघ्र अपनी क्षमता के अनुरूप Apprenticeship Opportunities/Vacancies अधिसूचित कर चयन एवं नियोजन की प्रक्रिया पूर्ण करने का अनुरोध किया गया, ताकि जिले में अधिकाधिक युवाओं को अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। साथ ही, उन्होंने उद्योग प्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि इससे युवाओं के कौशल एवं रोजगार क्षमता में वृद्धि के साथ-साथ उद्योगों को भविष्य के लिए प्रशिक्षित एवं दक्ष कार्यबल उपलब्ध हो सकेगा। बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, उद्योगपतियों एवं उनके प्रतिनिधियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा NAPS 2.0 के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित पक्षों के समन्वित प्रयास एवं सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई। जिला जनसंपर्क कार्यालय, भागलपुर #CMSamrat #samratchoudhary
Bhagalpur, Bihar | Oct 1, 2026
*विक्रमशिला पुल पर आवागमन बंद होने के मद्देनजर जिलाधिकारी ने वरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा* भागलपुर, दिनांक 30 सितंबर 2026:- विक्रमशिला पुल पर आवागमन बंद होने के मद्देनजर आमजनों की सुविधा एवं सुरक्षित तथा सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने आज जिले के विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ जिले के सभी संबंधित वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने बियाडा घाट, बरारी घाट, सबौर स्थित बाबूपुर घाट एवं नवगछिया स्थित जहान्वी चौक घाट सहित संबंधित घाटों का निरीक्षण किया तथा यात्रियों एवं कार्गो के आवागमन के लिए की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुचारु एवं व्यवस्थित रखा जाए। निरीक्षण के दौरान बियाडा घाट पर यात्री फेरी सेवा तथा जहान्वी चौक घाट, नवगछिया सहित अन्य संबंधित घाटों पर की गई आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। वहीं, बरारी घाट पर स्थायी सुधार (Permanent Restoration) कार्य के मद्देनजर वहां की स्थिति एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए सबौर स्थित बाबूपुर घाट से होने वाले कार्गो मूवमेंट को फिलहाल तीन दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। तीन दिनों के बाद गंगा नदी के जलस्तर एवं परिस्थितियों का पुनः आकलन किया जाएगा तथा स्थिति अनुकूल पाए जाने पर बाबूपुर घाट से कार्गो सेवा पुनः प्रारंभ की जाएगी। जिलाधिकारी ने घाटों पर यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं, जिसमें मेडिकल कैंप, जीविका दीदी की रसोई, कंट्रोल रूम, प्रशासनिक प्रतिनिधि, आपदा मित्र एवं पुलिस बल आदि की प्रतिनियुक्ति एवं उपलब्धता शामिल है, का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों द्वारा घाटों पर की गई तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी जिलाधिकारी को दी गई। जिलाधिकारी द्वारा सभी व्यवस्थाओं का स्थल पर निरीक्षण किया गया तथा सभी तैयारियों को संतोषजनक एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि फेरी सेवा के संचालन के दौरान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान रखा जाए। घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ यात्रियों के आवागमन को व्यवस्थित रखने की व्यवस्था निरंतर प्रभावी रखी जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वैकल्पिक यातायात मार्गों एवं घाटों पर यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विक्रमशिला पुल पर आवागमन बंद होने के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटों एवं वैकल्पिक यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि आम लोगों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो। यात्रियों की सहायता एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला इमरजेंसी कंट्रोल रूम को नियंत्रण कक्ष के रूप में कार्यरत रखा जाएगा। किसी भी प्रकार की समस्या, आवश्यक जानकारी अथवा सुझाव के लिए यात्री जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के टोल-फ्री नंबर 0641-2402871 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला जन-सम्पर्क कार्यालय, भागलपुर #CMSamrat #samratchoudhary
Bhagalpur, Bihar | Oct 1, 2026
*पीरपैंती में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत स्वच्छता मैराथन का आयोजन; बीडीओ एवं प्रखंड प्रमुख ने दिखाई हरी झंडी* पीरपैंती (भागलपुर), 30 सितंबर 2026। राष्ट्रव्यापी अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के अंतर्गत आज पीरपैंती प्रखंड में स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन का शुभारंभ प्रखंड कार्यालय परिसर से हुआ, जो रेफरल अस्पताल मोड़ तक आयोजित की गई। कार्यक्रम को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) श्री अभिमन्यु कुमार एवं प्रखंड प्रमुख श्रीमती रेशमी कुमारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने तथा स्वच्छता अभियान में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर बीडीओ श्री अभिमन्यु कुमार एवं प्रखंड प्रमुख श्रीमती रेशमी कुमारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त रखने की अपील की। मैराथन में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, 20 सूत्री समिति के सदस्य, डीसी-आईटीसी, वॉश इंस्टीट्यूट, डीसी-सीबी एवं आईईसी की टीमें, विभिन्न पंचायतों के मुखिया प्रतिनिधि, स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्वच्छता कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से आमजन को स्वच्छता एवं स्वच्छ आदतों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में आईटीसी मिशन सुनहरा कल का विशेष सहयोग एवं सहभागिता रहा। स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से प्रभावी बनाने में किए जा रहे प्रयासों की अधिकारियों द्वारा सराहना की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं कर्मियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का स्वच्छता संकल्प लिया। साथ ही, स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया। जिला जनसंपर्क कार्यालय, भागलपुर
Bhagalpur, Bihar | Oct 1, 2026
*जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य समापन** **स्थान: खेल भवन, भागलपुर** **दिनांक: 30 सितंबर 2026** **भागलपुर:** खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य समापन समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, तैराकी, भारोत्तोलन, कुश्ती, कराटे, ताइक्वांडो, शतरंज सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न खेलों के परिणाम निम्नलिखित हैं— **वॉलीबॉल प्रतियोगिता का परिणाम** अंडर 19 वॉलीबॉल(बालक) विजेता–श्री राम कृष्ण विद्या मंदिर गांधीनिकुंज उपविजेता–उच्च विद्यालय लत्तीपुर गौरीपुर। श्रीराम कृष्ण विद्या मंदिर गांधीनिकुंज ने उच्च विद्यालय लत्तीपुर गौरीपुर को सीधे सेटों में 2–0 से हराया। प्रथम से 25–21 तथा द्वितीय से 25–22 विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल भागलपुर वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष श्री नीलकमल राय के द्वारा दिया गया। इस प्रतियोगिता के संयोजक श्रीमती खुशबू कुमारी शारीरिक शिक्षक –सह– राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं श्री कुमार शुभम शिक्षक–सह– राष्ट्रीय खिलाड़ी थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय निर्णायक श्री संदीप कुमार,अभय मिश्रा,शिवानी कुमारी,राजवर्धन कुमार,विनय सिंह,शंकर चौधरी ,अभिनव ,विशाल , मृणाल किशोर आदि मौजूद थे। **कुश्ती फ्रीस्टाइल** अंडर-14 बालक वर्ग के 35 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 38 किलोग्राम में अंशु कुमार, 41 किलोग्राम में शुभम कुमार तथा 52 किलोग्राम में अमन कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि इसी भार वर्ग में अंकित कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजनीश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक फ्रीस्टाइल वर्ग के 57 किलोग्राम में पीयूष राज, 61 किलोग्राम में अंकुश कुमार यादव तथा 70 किलोग्राम में प्रियांशु कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक ग्रीको रोमन कुश्ती के 48 किलोग्राम भार वर्ग में पीयूष कुमार, 51 किलोग्राम में अंकित तांती, 55 किलोग्राम में युवराज तथा 65 किलोग्राम में अभिजीत सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-17 बालक फ्रीस्टाइल कुश्ती के 45 किलोग्राम भार वर्ग में घनश्याम कुमार प्रथम, रवि कुमार द्वितीय एवं सागर कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 48 किलोग्राम में कृष्ण कुमार प्रथम एवं राम कुमार द्वितीय, 51 किलोग्राम में प्रिंस कुमार प्रथम एवं गौरव कुमार द्वितीय, 55 किलोग्राम में विकास कुमार प्रथम एवं गौरव कुमार द्वितीय तथा 60 किलोग्राम भार वर्ग में सुशांत कुमार यादव प्रथम एवं सूरज कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। कुश्ती प्रतियोगिता के परिणाम की जानकारी कुश्ती संघ के सचिव ब्रजेश कुमार ने दी। **टेबल टेनिस प्रतियोगिता** के अंडर-14 बालक वर्ग में पीयूष ने प्रथम, कृष्णा ने द्वितीय एवं अभिनव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में दिव्यांश ने प्रथम, सक्षम ने द्वितीय एवं मयंक कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता के परिणाम की जानकारी संयोजक श्वेता कुमारी ने दी। **तलवारबाजी प्रतियोगिता** के अंडर-19 बालिका वर्ग में अर्शी आनंद ने प्रथम एवं शगुन सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में ईशान कुमार ने प्रथम एवं आयुष कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। तलवारबाजी प्रतियोगिता के परिणाम की जानकारी संयोजक विक्की कुमार ने दी। **हैंडबॉल प्रतियोगिता का परिणाम** अंडर-17 बालक वर्ग में डीएवी मथुरापुर की टीम ने होली फैमिली स्कूल, भागलपुर को हराकर जीत दर्ज की। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में सेंट जोसेफ स्कूल, कहलगांव (NTPC) ने सेंट पॉल एकेडमी, भागलपुर को पराजित किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में होली फैमिली स्कूल ने गुरुकृपा एकेडमी, कहलगांव को हराकर जीत हासिल की। अंडर-14 बालिका वर्ग में गणपत सिंह उच्च विद्यालय, कहलगांव की टीम ने गुरुकृपा एकेडमी, कहलगांव को हराकर विजय प्राप्त की। **साइक्लिंग प्रतियोगिता का परिणाम घोषित** अंडर-14 बालिका वर्ग में खुशी कुमारी ने प्रथम, डोली कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग में अभिलेख कुमार ने प्रथम, अंशु कुमार ने द्वितीय तथा उज्ज्वल कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में रुचि कुमारी प्रथम, पुष्पा कुमारी द्वितीय एवं चंदा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में देव कुमार ने प्रथम, मो. राशिद ने द्वितीय तथा शरद कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में सिंटू कुमार ने प्रथम, मो. अली हसन ने द्वितीय तथा मल्लिक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में पल्लवी कुमारी ने प्रथम एवं लक्ष्मी कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। **कबड्डी प्रतियोगिता के परिणाम** अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में आर.एच.एम.टी.बी. बरारी की टीम ने गणपत सिंह उच्च विद्यालय, कहलगांव को 26 अंकों से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में उच्च विद्यालय रन्नूचक की टीम ने एम.एम. उच्च विद्यालय, राघोपुर को 12 अंकों से हराकर प्रतियोगिता में विजय हासिल की। अंडर 19 बालक वर्ग क फाइनल मुकाबले में होली फैमिली स्कूल ने पीएम श्री बहत्तरा राघोपुर को 1 अंक से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। कबड्डी प्रतियोगिता के सफल संचालन में कबड्डी संघ के सचिव प्रशांत राज, रविकांत रंजन, अशोक कुमार, मणिभूषण, दिलीप कुमार, प्रशांत कुमार एवं रमन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन समारोह के अवसर पर सफल खिलाड़ियों एवं विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन, जिला खेल कार्यालय, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला। साथ ही, चयनित खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम के अंत में **जिला खेल पदाधिकारी महोदय मोo शमीम अंसारी** ने सभी प्रतिभागियों, विद्यालयों एवं आयोजन से जुड़े संयोजक एवं तकनीकी पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल समापन की घोषणा की गई। "खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, एकता, आत्मविश्वास एवं जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा है।" ज़िला जनसंपर्क कार्यालय भागलपुर #CMSamrat #samratchoudhary
Bhagalpur, Bihar | Oct 1, 2026
*सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय के तहत बच्चों की सुविधा एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर पदाधिकारियों ने किया विद्यालयों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश* भागलपुर, दिनांक 30 सितंबर 2026:- शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों में बच्चों की शैक्षणिक, शारीरिक एवं मानसिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों द्वारा उनके द्वारा गोद लिए गए विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने विद्यालयों की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विद्यालय की वर्तमान स्थिति से संबंधित कंडीशन रिपोर्ट/व्यवस्था संबंधी रिपोर्ट की समीक्षा की। विद्यालय भ्रमण के दौरान पदाधिकारियों द्वारा Parent-Teacher Meeting (PTM) में भी सहभागिता की गई। अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति, अनुशासन, विद्यालय की आवश्यकताओं तथा बच्चों की समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पदाधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनसे फीडबैक लिया गया तथा उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं किसी प्रकार की समस्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ वरीय पदाधिकारियों द्वारा स्वयं कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया गया तथा एक पीरियड लेकर उन्हें पढ़ाया भी गया। पदाधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों के साथ शैक्षणिक विषयों पर चर्चा करते हुए उनकी समझ, रुचि एवं सीखने की प्रक्रिया का जायजा लिया गया। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, समय प्रबंधन, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के महत्व के बारे में भी प्रेरित किया गया। विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। शिक्षकों से पठन-पाठन की प्रक्रिया, विद्यार्थियों की प्रगति, कमजोर विद्यार्थियों के लिए किए जा रहे विशेष प्रयास तथा विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों के उपयोग के संबंध में जानकारी ली गई। पदाधिकारियों द्वारा शिक्षकों को विद्यार्थियों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर तरीके से शिक्षण कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, कक्षाओं की स्थिति, बिजली, बैठने की व्यवस्था, शिक्षण सामग्री, पुस्तकालय, खेलकूद एवं अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। जहां कहीं भी किसी प्रकार की कमी अथवा आवश्यकता पाई गई, वहां संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समयबद्ध तरीके से सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। भागलपुर जिले के 21 सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक व्यवस्था, प्रशिक्षण एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि विद्यालयों में बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो तथा उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सामग्री एवं अन्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। आवासीय संस्थानों/मॉडल विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के संबंध में अभिभावकों को विद्यालय में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी जा रही है। विद्यार्थियों को शिक्षा एवं प्रशिक्षण के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास, अनुशासन एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों से भी जोड़ा जा रहा है। विद्यालयों की नियमित निगरानी एवं निरीक्षण के माध्यम से शिक्षण व्यवस्था में गुणवत्ता, विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, शिक्षकों की उपस्थिति एवं सहभागिता तथा आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का लगातार आकलन किया जा रहा है। बेहतर कार्य करने वाले विद्यालयों एवं शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ कमियों वाले विद्यालयों में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आगामी शैक्षणिक सत्र में विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “Month of the Student” एवं “Month of the Teacher” का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत चयनित उत्कृष्ट शिक्षक एवं विद्यार्थियों को उनके बेहतर प्रदर्शन, अनुशासन, शैक्षणिक उपलब्धि एवं अन्य उल्लेखनीय कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा विद्यालयों में सकारात्मक एवं प्रतिस्पर्धात्मक शैक्षणिक वातावरण विकसित करने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने तथा शिक्षकों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में इस पहल को महत्वपूर्ण कदम के रूप में लिया जा रहा है। जिला स्तर से विद्यालयों की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा एवं निगरानी जारी रहेगी। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर आधारभूत सुविधाएं, विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा तथा उनके सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिला जन-सम्पर्क कार्यालय, भागलपुर #CMSamrat #samratchoudhary
Bhagalpur, Bihar | Oct 1, 2026
आज उप विकास आयुक्त, भागलपुर श्री रवि राकेश द्वारा +2 जिला स्कूल, भागलपुर में कक्षा 9 ‘ए’ के छात्र-छात्राओं को कक्षा में पढ़ाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उन्हें विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया। #Bhagalpur #DistrictSchool #Education #RaviRakesh #DDCBhagalpur #FacebookLive
Bhagalpur, Bihar | Sep 30, 2026
विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद लोगों के आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। अब बरारी घाट से नहीं, बियाडा घाट से स्टीमर सेवा संचालित की जाएगी। बियाडा घाट की लोकेशन FM Mall के बगल में है। अगर आप बरारी की तरफ से आते हैं, तो जिस रास्ते से बरारी घाट के लिए आते थे, उसी रास्ते से सीधे FM Mall की तरफ आना है। बरारी घाट की तरफ नहीं मुड़ना है। FM Mall के पास पहुंचने के बाद बियाडा घाट मिलेगा, यहीं से इस पार से उस पार जाने के लिए स्टीमर सेवा मिलेगी। आम लोगों के लिए स्टीमर सेवा निःशुल्क रहेगी, जबकि बाइक सहित वाहनों के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित शुल्क देना होगा। लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी रहेगी, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। तो ध्यान रखें — स्टीमर के लिए बरारी घाट नहीं, अब बियाडा घाट जाना है। #vikramshilasetu #bhagalpur #bhagalpurnews #bhagalpurcalling #biadaghata #steamer #ganga #naugachia #biharnews
Bhagalpur, Bihar | Sep 30, 2026