कप्तानगंज: चोरी के जेवर बेचकर पैसे बनाने वाले अभियुक्त को कुशीनगर कप्तानगंज पुलिस ने बाइक, मोबाइल व नगदी के साथ दबोचा
कुशीनगर जिले के थाना कप्तानगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोरी के जेवर बेचकर रकम जुटाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त शिकरम उर्फ दीपक डोम, निवासी कांशीराम आवास, पुरवा चौराहा, थाना कोतवाली देवरिया, जनपद देवरिया का रहने वाला है। अभियुक्त थाना कप्तानगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 217/2025, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में वांछित था