भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या परिगणना) हेतु कैमूर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
आज समाहरणालय कैमूर (भभुआ) के मुण्डेश्वरी सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी, कैमूर द्वारा 'भारत की जनगणना 2027' के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिला/चार्ज स्तर के अधिकारियों एवं शासकीय सेवकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।
जिला पदाधिकारी ने प्रथम चरण के कार्यों की सराहना करते हुए सभी अधिकारियों को आगामी चरण को पूरी सटीकता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्य बिंदु:
प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) के सफल समापन के बाद अब द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा।
भारत में 1872 से जनगणना की जा रही है। यह देश की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना है।
यह देश की पहली ऐसी जनगणना होगी, जिसमें आंकड़ों का संग्रहण पूर्णतः डिजिटल उपकरणों/माध्यमों (मोबाइल ऐप एवं वेब पोर्टल) से किया जाएगा।
आमजन को निर्दिष्ट वेब पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना (Self-Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।
कार्यक्रम में अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी (भभुआ/मोहनियाँ), जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हमारी जनगणना - हमारा भविष्य
#Census2027 #kaimur #CensusOfIndia #DigitalCensus #PlateauOfBlessings
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
7 views | Kaimur, Bihar | Oct 30, 2026