कोईलवर: कायमनगर और पुर्दिल गंज से शराब के नशे में हंगामा कर रहे 2 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
गीधा थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को कायमनगर और पुर्दिलगंज से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान कायमनगर निवासी मोहम्मद शमशाद, पिता अहमद मुख्तार और पुर्दिलगंज निवासी मनीष कुमार उर्फ मनीष राय, पिता प्रेमचंद राय के रूप में हुई है। गीधा थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे जेल भेज दिया गया