डमटाल में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; होटल, रेस्टोरेंट और आलीशान मकान पर पुलिस का शिकंजा
डमटाल/कांगड़ा। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डमटाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत नशा तस्कर बलविंदर उर्फ बिल्ला से जुड़ी करीब 3 करोड़ 32 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज करने के आदेशों पर अमल किया गया। थाना डमटाल प्रभारी विशाल राठौर की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ गांव छन्नी बेली में कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, फ्रीज की गई संपत्तियों में होटल क्वालिटी कम रेस्टोरेंट और एक आलीशान मकान शामिल हैं। ये संपत्तियां नशा तस्कर की पत्नी उर्मिला देवी के नाम पंजीकृत बताई गई हैं। पुलिस का कहना है कि उक्त संपत्ति अवैध गतिविधियों से अर्जित किए जाने के आरोपों के चलते एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा नशा तस्करी के नेटवर्क और उससे जुड़ी संपत्तियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
#KangraNews #Damtal #ChanniBeli #DrugFreeHimachal #DrugSmuggling #PoliceAction #NDPSAct #HimachalPolice #HimachalNews #AnantGyaan #AnantGyaanMedia
Dharwala, Chamba | Sep 12, 2026