भरमौर में फल उत्पादन पर संकट, फल उत्पादक संघ ने प्रशासन से मांगा समाधान
अध्यक्ष सुरेश बोले—2019 के बाद लगातार घट रहा उत्पादन, समय रहते कारण तलाशना जरूरी
भरमौर में फल उत्पादकों की चिंता बढ़ती जा रही है। फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष सुरेश जी ने बताया कि कोरोना काल यानी 2019 के बाद से क्षेत्र में पहले की तरह फलों का उत्पादन नहीं हो पा रहा है। इससे बागवानों की सालाना आमदनी पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि फल उत्पादन में आ रही कमी के कारणों का जल्द पता लगाया जाए और उसका उचित समाधान किया जाए। उन्होंने चिंता जताई कि यदि स्थिति ऐसी ही रही तो आने वाले समय में क्षेत्र में सेब और अन्य फलों का उत्पादन पूरी तरह प्रभावित हो सकता है।
#Bharmour #FruitGrowers #AppleProduction #FruitProduction #HimachalApple #HimachalNews #ChambaNews #FarmersIssue #Suresh #Horticulture #भरमौर #फलउत्पादक #फलउत्पादन #सेबउत्पादन #बागवान #किसान_समस्या #चंबा #हिमाचल_समाचार