कोंडागांव: 21 अगस्त को भारत बंद के दौरान कोंडागांव नगर में रहेगी पर्याप्त पुलिस व्यवस्था- एसडीओपी कोंडागांव रूपेश कुमार
कोंडागांव पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण संबंधित निर्णय के विरोध में बुधवार,21 अगस्त को आयोजित होने वाले भारत बंद को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया है।इस दौरान 21 अगस्त को कोंडागांव SDOP रूपेश कुमार ने बाइट जारी करते हुए बताया कि समाज द्वारा कोंडागांव नगर बंद कराया जा रहा है जिसे लेकर पुलिस एवं प्रशासन मुस्तैद है तथा पर्याप्त पुलिस व्यवस्था रहेगी।