कोंडागांव: राज्य में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन,नगर के बस स्टैंड में किया पुतला दहन
कोंडागांव में विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल ने आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ के सीएम को ज्ञापन के रूप में एक पत्र लिखकर राज्य में बढ़ते महिला अपराधों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।ज्ञापन में बीजापुर जांजगीर-चांपा और कोंडागांव जैसे जिलों में बढ़ते बलात्कार के मामलों का उल्लेख किया गया है। संगठन ने राज्य सरकार से महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।