कोंडागांव: फरसगांव बस स्टैंड के पास बाइक को बाइक ने पीछे से मारी टक्कर,चांदागांव की महिला हुई घायल
कोंडागांव जिले के फरसगांव बस स्टेंड के पास ग्राम चाँदागांव निवासी 35 वर्षिय महिला जगनतीन मरकाम अपने रिश्तेदार के साथ बाइक में सवार होकर अपने घर जा रही थी तभी अन्य बाइक में सवार ग्राम हरवाकोड़ो निवासी ग्रामीण ने उसके बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे महिला घायल हो गई। जिसे उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती किया गया है ।