कोंडागांव: माकड़ी धान खरीदी केंद्र में ग्राम सरईबेड़ा को शामिल करने की ग्रामीणों ने की कलेक्टर से मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आज मंगलवार को माकड़ी विकासखंड के ग्राम सरईबेड़ा के दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्टर से माकड़ी धान खरीदी केंद्र में अपने गांव को शामिल करने की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें राकसबेड़ा धान खरीदी केंद्र जाना पड़ता है, जो काफी दूर है। इस कारण उन्हें धान बेचने और खाद-बीज लेने में काफी परेशानी होती है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।