अमरिया: न्यूरिया क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने ओवैस ज्वेलर्स से लाखों के आभूषण की चोरी की
न्यूरिया थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए ओवैस ज्वेलर्स को निशाना बना लिया। चोर करीब चार किलो चांदी और साढ़े तीन तोले सोने के नाक के फूल समेत लाखों के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। खास बात ये है कि वारदात मुख्य चौराहे से महज 200 कदम की दूरी पर हुई। सूचना मिलते ही एएसपी विक्रम दहिया और सीओ सदर नताशा गोयल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची