पीरो: हसन बाजार में गैंगरेप के बाद छात्रा को जहर देकर की गई थी हत्या, 4 दिन बाद मामले का हुआ खुलासा
Piro, Bhojpur | May 27, 2025 हसन बाजार में एक छात्रा के साथ गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी जानकारी भोजपुर एसपी के द्वारा जानकारी देते हुए मंगलवार की सुबह 8:00 बजे के करीब बताया गया कि हसन बाजार थाना क्षेत्र के एक छात्रा के साथ कोचिंग सेंटर में गैंगरेप के बाद छात्रा को जहर देकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई।