पीरो: नोनार गांव में हुई वृद्ध महिला की हत्या का पुलिस ने किया उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | May 26, 2025 पुलिस ने लोनार गांव में हुई वृद्ध महिला की हत्या का उद्वेदन कर दिया है। इसकी जानकारी भोजपुर एसपी के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर सोमवार की सुबह 10:00 बजे के करीब दी गई है। जारी किए गए प्रेस रिलीज के अनुसार हसन बाजार ओपी क्षेत्र के लोनार गांव में एक वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। जिसका शव घर से संध्याहास्पद स्थिति में बरामद किया गया था।