पीरो: बाबू बांध के वार्ड सदस्य ने पंचायत सचिव पर 35% कमीशन मांगने का लगाया आरोप, नहीं देने पर भुगतान नहीं करने की दी धमकी
Piro, Bhojpur | May 26, 2025 पीरो अनुमंडल क्षेत्र के बाबूबांध पंचायत के वार्ड सदस्य राम पुकार राय ने पंचायत सचिव पर 35% कमिशन की मांगने का आरोप लगाया है। वार्ड सदस्य के द्वारा सोमवार की दोपहर 2:00 बजे के करीब बताया गया कि पंचायत सचिव के लड़के के द्वारा फर्जी सिग्नेचर के माध्यम से पिता का कार्य किया जाता है। जिसकी लिखित शिकायत वरीय अधिकारियों से भी की गई है।