पीरो: पीरो में अखंड सुहाग के लिए सुहागिन महिलाओं ने रखा बट सावित्री व्रत, वहीं मलौर में वर्तियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला
Piro, Bhojpur | May 26, 2025 पीरो अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अखंड सुहाग के लिए सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की। इस पूजा को लेकर बट वृक्ष के समक्ष सोमवार के दोपहर 12:00 के करीब सुहागिन महिलाओं की काफी भीड़ जुटी हुई थी। वही बट सावित्री पूजा के दौरान मलौर में व्रतीयों पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। जिसको लेकर व्रतियों में भगदड़ मच गई।