पीरो: सुग्गीबाल गांव से पुलिस ने फरार शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार, थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
Piro, Bhojpur | May 25, 2025 अगिआंव बाजार थाना पुलिस टीम के द्वारा सुग्गीबाल गांव में छापेमारी कर शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी अगिआंव बाजार थाना पुलिस टीम के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है जहां बताया गया है कि सुग्गीबाल गांव निवासी सुधर मुसहर के पुत्र वकील मुसहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।