लालगंज: लहुरिया दह गांव में रात भर हाथियों के जोड़े ने मचाया उत्पात, मक्का की फसल को रौंदते हुए टटिया उजाड़ी
मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से चलकर ड्रमंडगंज के कटरा जंगल तक पहुंचे हाथियों का जोड़ा पांचवें दिन बुधवार की रात लहुरियादह गांव के यादव बस्ती तक पहुंच गया। रेंजर रवि शंकर शर्मा ने गुरुवार दोपहर बाद 2:00 बजे बताया कि जंगली हाथियों का जोड़ा छठवें दिन गुरुवार को कटरा जंगल से सटे प्रयागराज जिले के कोरांव वन रेंज के जंगलों की तरफ चला गया।