डीडवाना: कोलिया ग्राम में 23 वर्षीया विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शुरू की जांच, 18 महीने का है बच्चा
Didwana, Nagaur | Aug 11, 2025 कोलिया ग्राम में 23 वर्षीय विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या को अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार विवाहिता की 3 वर्ष पर पूर्व शादी हुई थी एवं एक 18 महीने का बच्चा है। परिजनों के अनुसार विवाहिता मानसिक रूप से बीमार थी। विवाहिता का पोस्टमार्टम करवाया एवं शव परिजनों को सुपुर्द किया।