न्यायालय परिसर डीडवाना में लोक अभियोजक के नवीन कार्यालय का हुआ उद्घाटन
डीडवाना। न्यायालय परिसर डीडवाना में शनिवार को जिला डीडवाना-कुचामन के लोक अभियोजक एवं राजकीय अभिभाषक के नवीन कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर कार्यालय का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
समारोह के दौरान जिला एवं सेशन न्यायाधीश नाहर सिंह मीणा तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र सिंह शेखावत ने रिबन काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपर जिला न्यायाधीश मनोरमा मीणा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विकास ऐचरा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।समारोह में अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक वीरेंद्र सिंह राठौड़, अभियोजन अधिकारी नरेंद्र सिंह राठौड़ तथा विशिष्ट लोक अभियोजक (साइबर) कमल किशोर मौट उपस्थित रहे। इसके साथ ही बार संघ डीडवाना के वरिष्ठ अधिवक्ता हर दिन राम जाखड़, रघुवीर सिंह शेखावत, शरीफ खां, मुस्ताक खां छापरी, नागपाल सिंह दुदोली, नरेन्द्र सिंह सावराद, मुकेश थोरी, श्रीराम कूदना, अंकित शर्मा रताऊ, जितेन्द्र सिंह बड़ाबरा एवं केशव ओझा सहित कई गणमान्य नागरिक और वकील उपस्थित रहे। नवीन कार्यालय के शुरू होने से न्यायिक प्रक्रियाओं और अभियोजन कार्य में और अधिक सुगमता आएगी।
Didwana, Nagaur | Aug 22, 2026