#Balrampur ! सरयू नहर के जाल में फंसा 6 फीट लंबा अजगर: ग्रामीणों के छूटे पसीने, प्रधान की सूझबूझ से बची जान
#बलरामपुर: विकास खंड रेहरा बाजार के नथईपुर कुंवर (नीसक पुरवा) स्थित इटवा रजवाहा खंड-दो में शुक्रवार सुबह मछली पकड़ने के जाल में छह फीट लंबा अजगर फंस गया। जाल खींचते वक्त विशाल अजगर देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और अफरा-तफरी मच गई।
शोर सुनकर जुटी भीड़ के बीच ग्राम प्रधान आज्ञाराम वर्मा ने सूझबूझ दिखाते हुए ग्रामीणों की मदद से अजगर को सावधानीपूर्वक जाल से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे पास के जंगल में सकुशल छुड़वा दिया। इस सनसनीखेज घटना से इलाके में जहां एक ओर दहशत का माहौल है, वहीं दूसरी ओर भारी कौतूहल भी बना हुआ है।
#balrampur #rehrabazar #sadullahnagar
Balrampur, Balrampur | Oct 16, 2026