ओरछा न्यायालय में हुआ लोक अदालत का आयोजन
--
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन में तहसील न्यायालय ओरछा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।
तहसील न्यायालय ओरछा के मीडिएशन सेंटर भवन में लोक अदालत का शुरभारंभ न्यायालय ओरछा के वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश एवं विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती भावना सिंह एवं न्यायाधीश उमेश भगवती व न्यायाधीश आशीष शर्मा तथा अधिवक्तागण ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यपर्ण कर किया।
उक्त शुंभारभ समारोह में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बीएस तोमर, अधिवक्ता अजय पुरोहित, सुमित पाण्डेय, अशोक यादव, शरद त्रिपाठी, के.के. श्रीवास्तव, आशीष यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
उक्त लोक अदालत में न्यायालय में लंबित कुल 152 प्रकरणों का निराकरण किया गया। तथा बैंक रिकवरी, जलकर, सम्मिपत्तिकर व अन्य प्रकरणों सहित कुल 77 का निराकरण कर कुल राशि रूपये 1365990 वसूली की गई लोक अदालत में कुल 474 लोग लाभंवित रहें। लाभंवित पक्षकरों को न्यायमित्र के रूप में फलदार एवं ओषधी पौधे प्रदाय किये गये।
#jansamparkMP #niwari
4 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 12, 2026